शाहजहांपुर, मई 4 -- निगोही। कस्बे में एक नेपाली चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामबहादुर (45) के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 30 वर्षों से निगोही में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, किशोर अवस्था में निगोही आए रामबहादुर की परवरिश पूर्व प्रधान अय्यूब खां के परिवार ने की थी। वह रात में चौकीदारी करने के साथ लकड़ी काटकर अपना गुजारा करता था। कई बार स्थानीय लोगों की मदद से उसे नेपाल भेजा गया, लेकिन वह कुछ दिन बाद फिर निगोही लौट आता था। वर्तमान में वह वाराह राणा तालाब के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था। यह भी पढ़ें- तालाब में डूबने से हुई थी फैसल की मौत बताया जा रहा है कि शनिवार रात बारिश होने पर वह पास के एक खाली मकान में सोने चला गया। रविवार सुबह उसका शव जमीन पर पड़ा मिला, जिसे देखकर मोहल्ले के लोग दंग रह गए। च...