अररिया, दिसम्बर 18 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में चल रहे नशीली दवा कारोबार को बंद करने को लेकर नेपाल के नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शहानवाज हुसैन एवं भाजपा सांसद प्रदीप सिंह से मुलाकात किया। इस दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि बीते दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एवं अररिया सांसद प्रदीप सिंह से विराटनगर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीमावर्ती शहर जोगबनी में चल रहे नशीली कारोबार को बंद कराने का आग्रह किया है, ताकि दोनों देश के युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके। बताया कि इस कारोबार को लेकर पिछले दिनों महिलाओं के साथ भारत-नेपाल सीमा पर इसका विरोध जताकर प्रशासन को संदेश दिया था कि इस कारोबार पर अंकुश लगाया जाए इसके बाद भी यह अ...