बहराइच, सितम्बर 7 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली उप महानगर पालिका नेपालगंज वार्ड नं 2 में लाखों रुपये के मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर रमेश विष्ट ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक के बड़े बैग से 19 अदद महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। बैग में लगभग 3 लाख 57 हजार रुपयों के मोबाइल मिले। इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि इन बरामद मोबाइल के साथ किसी प्रकार के बिल बीजक भी नहीं थे। ये नेपाली कस्टम चोरी कर लाये गए अवैध मोबाइल थे। युवक की पहचान नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 16 जसपुर निवासी समीर अहमद के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाली कस्टम चोरी के लाखों रुपयों एंड्राइड मोबाइल बरामद समीर को मोबाइल सहित नेपालगंज कस्टम कार्यालय को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौप दिया गया है।

हिंदी हि...