बहराइच, जुलाई 8 -- रुपईडीहा, संवाददाता। भारत से सटे नेपाली जिला बर्दिया की मधुबन नगर पालिका वार्ड नं 4 से नेपाली कस्टम चोरी कर ताराताल की ओर जा रही ट्रक को नेपाली पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के माल बरामद हुआ है। बर्दिया जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता रेशम बोहरा ने बताया कि तलाशी के दौरान प्लास्टिक के रेन कोट, गद्दे, पैंट, हाफ पैंट, छाते, टी शर्ट, जीन्स व काटन के पैंट, डाइपर, टावेल आदि सामान बरामद किया गया है। ट्रक व बरामद माल की कीमत 32 लाख 63 हजार 600 रुपया आंकी गई है। डीएसपी ने बताया कि नेपाली नम्बर की ट्रक में यह सारा सामान बरामद हुआ है। ट्रक के साथ नेपाली जिला कैलाली नगर पालिका घोडाघोडी वार्ड नं 11 पहलमानपुर निवासी 44 वर्षीय चुन्नू राम चौधरी व टीकापुर नगर पालिका वार्ड नं एक बगरईया गांव स...