नेपाली कस्टम चोरी का 3 लाख 80 हजार का माल बरामद
बहराइच, अक्टूबर 2 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली जिला बांके की पुलिस नेपाली कस्टम चोरी का 3 लाख 80 हजार 900 रुपये का माल बरामद किया है। जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 13, 14 व 16 में नेपाली कस्टम चोरी का रखा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वार्डों में पुलिस कर्मियों को भेजा गया। पुलिस कर्मियों को देखते ही तस्कर माल छोड़ कर भाग खड़े हुए। पकड़े गए सामान में विभिन्न प्रकार के कपड़े, एलईडी बल्ब, जूते, नेपाल में पूर्णरूपेण प्रतिबंधित सुपर पावर तम्बाकू आदि सामान बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण सामान अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपालगंज कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.