बहराइच, मार्च 16 -- रुपईडीहा। नेपाली जिला बांके के 30 नम्बर गण वागेश्वरी मुख्यालय के आर्म्ड पुलिस फोर्स के डीएसपी लक्ष्मण सिंह थापा के नेतृत्व में मोबाइल फोर्स के जवानों ने शनिवार व रविवार को दो दिनों में 11 लाख 40 हजार 700 रुपयों का नेपाली कस्टम चोरी का माल बरामद किया है। डीएसपी थापा ने जानकारी दी कि नेपालगंज उप महानगर पालिका के पिपरहवा क्षेत्र से यह बरामदगी की गई है। बरामद सामानों मे विभिन्न प्रकार के कपड़े, पूजा पाठ के बर्तन, घंटियां, विभिन्न प्रकार की सिगरेट व किराने का सामान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...