वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी। अब वाराणसी से नेपालगंज रोड के लिए दो ट्रेनें जाएंगी। वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस और वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस का विस्तार अब नेपालगंज रोड तक किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री तथा रेलमंत्री कॉन्फ्रेंसिंग से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसकी शुरुआत नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना करके किया जाएगा। ट्रेन सेवाओं की शुरुआत से नेपालगंज रोड से यात्री बहराइच होते हुए गोंडा, गोरखपुर और वाराणसी तक सीधे पहुंच सकेंगे। नेपाल के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नेपालगंज रोड-वाराणसी के बीच नई रेल सेवा आज से शुरू यह...