बहराइच, अक्टूबर 30 -- रुपईडीहा। पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज में शनिवार की दोपहर 1 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग टूर्नामेंट का उद्घाटन हो रहा है। यह टूर्नामेंट नेपाल स्वीमिंग एसोसिएशन के सहकार्य में आयोजित हो रहा है। स्वीमिंग एसोसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर विष्णु खड़का सहित एक दर्जन प्रशिक्षक नेपालगंज आ चुके हैं। तीसरे नेपालगंज अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप अक्टूबर 31 नवंबर 1 नेपालगंज की रंगशाला में आयोजित की जा रही है। आयोजकों ने बताया कि भारत के लखनऊ, दिल्ली व पंजाब सहित विभिन्न 50 खिलाड़ी टूर्नामेंट में शामिल हो रहे हैं। नेपाल के 1 सौ 50 सहित दो सौ खिलाड़ी सहभगिता कर रहे हैं। 8 से 17 वर्ष की उम्र तथा 17 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। खिलाड़ियों की फ्री स्टाइल, बेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, रिले व व्यक्ति...