सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- बैरगनिया। नेपाल के रौतहट पुलिस ने दो दर्जन लोगों से साइबर ठगी करने के मामले में एक महिला सहित दो भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को एटीएम कार्ड, भाउचर, पेनड्राइव, चेकबुक आदि के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सीताराम रिजाल ने बताया कि जिले के करीब दो दर्जन विभिन्न खाताधारक, डिजिटल वॉलेट से लेनदेन करने वालों को खुद का बैंक कर्मी, सेवाग्रही बताकर केवाईसी अपडेट करने आदि के बहाने करीब 49 लाख 87 हजार रुपये के ठगी करने की लिखित शिकायत के बाद पुलिस अनुसंधान शुरु की। इस दौरान साइबर ठगी करने वाले की पहचान कर गौर नगरपालिका-3 पोखरिया टोला एवं कोइरी टोला में छापेमारी कर सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी एवं वर्तमान में गौर नगरपालिका-3 में डेरा लेकर रह रहे 24 वर्षीय मो. शाहिल, 22 वर्षीय सलोनी कुमारी सोनी के साथ गौर नगरपालिका-5 निवासी 18 व...