अररिया, फरवरी 9 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत हरिनगर गांवपालिका वार्ड 1 में नेपाली जाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इनरवा नगरपालिका वार्ड 10 निवासी बहिश मियां के रूप में की गई। पांच मार्च को नेपाल में चुनाव होना है इस लेकर पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी जानकारी दी है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार बहीस हरिनगर के एक दुकान से कुछ सामान खरीदे और दुकानदार को जाली नोट दिया। शक होने पर इसकी सूचना दुकानदार ने स्थानीय भूटाहा थाना पुलिस को दी जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई। उक्त व्यक्ति का तलाशी लेने पर एक हजार का 28 नोट बरामद किए गए। उक्त व्यक्ति को जिला प...