अररिया, अप्रैल 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत इनरवा वार्ड 2 निवासी सैफ अली सिद्दीकी को स्थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय लौकही और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो विराटनगर के टिम गिरफ्तार कर पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई कर रही है। उपरोक्त जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने दी है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय के अनुसार बराह क्षेत्र नगरपालिका वार्ड 6 निवासी हरि बहादुर श्रेष्ठ को 530 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ सुनसरी पुलिस और मोरंग के इलाका प्रहरी कार्यालय रानी ने समीर चौधरी को 210 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय के अनुसार अन्य जगह के थाना पुलिस नशीली दवा के कारोबारियों व सेवन करने बालों के ऊपर करवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...