अररिया, अप्रैल 6 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय सीमा से सटे रानी थाना पुलिस और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 16 निवासी अजय कुमार राय और ग्रामथान गांवपालिका वार्ड 6 निवासी निरंजन माझी को 2 ग्राम 910 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जोगबनी से नेपाल के ओर जा रहे दोनों का जांच करने पर उक्त ब्राउन शुगर बरामद हुई है। जानकारी कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने दी है। प्रदेश पुलिस के अनुसार नशा कारोबारियों के गिरफ्तारी हेतु डीआईजी ने सभी थाना को निर्देश दिया है। गिरफ्तारी के लिए विभिन्न अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...