मैनपुरी, अगस्त 29 -- तिब्बत में बांध टूटने से नेपाल में आई बाढ़ की चपेट में आए हिमांशु शाक्य की सलामती की दुआएं की जा रही हैं। मैनपुरी और कन्नौज के सीमावर्ती गांव कल्याणपुर निवासी हिमांशु 26 अगस्त से ही लापता है। वह त्रिशुली में चल रहे हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। पिछले महीने 30 जुलाई को ही वह गांव से त्रिशूली चले गए थे। मैनपुरी और कन्नौज जनपद की सीमा पर स्थित कल्याणपुर निवासी 31 वर्षीय हिमांशु शाक्य त्रिशूली में हाइड्रो पावर प्लांट में टेक्नीशियन के पद पर नौकरी कर रहे थे। जुलाई में छुट्टी पर आने के बाद वह 30 जुलाई को वापस त्रिशूली पहुंच गए। 26 अगस्त को बांध टूटने के बाद सैकड़ों कर्मचारी बाढ़ की चपेट में आकर गायब हो गए। जिसमें हिमांशु भी शामिल है। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रही निजी कंपनी से बात की गई त...