कुशीनगर, अप्रैल 2 -- पडरौना। जिलाधिकारी ने दूसरे दिन कार्यक्रम के अंत में नेपाल, थाईलैंड एवं अन्य विदेशों से आए हुए बौद्ध भिक्षुओं व प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन पहली बार हुआ है मगर जिस तरह से विदेशों से आए मेहमानों में इसमें उत्साह दिखाया है, उससे जिला प्रशासन ऐसे आयोजनों को विस्तार देने की योजना तैयार करने की प्रेरणा मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...