हरदोई, मार्च 14 -- हरदोई। पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत नेदुरा में जल्द ही ग्रामीणों की सुविधा के लिए बारातघर का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने शनिवार को गांव पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन को देखा और उसके निर्माण की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त बारातघर का निर्माण कराया जाएगा, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी। इस दौरान डीपीआरओ ने गांव में प्रस्तावित आरआरसी सेंटर के लिए चारदीवारी बनवाने को लेकर भी किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से अप...