बहराइच, मार्च 25 -- फखरपुर। ब्लॉक् क्षेत्र के सुपनी गांव में सीतापुर अस्पताल द्वारा नेत्र स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या मेंक्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को आंखों की देखभाल, समय पर जांच और मोतियाबिंद, सबलबाई, आईफ्लू, दृष्टिदोष, कालामोतिया जैसे नेत्र रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि नियमित रूप से आंखों की जांच कराने से गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। उनका इलाज संभव है। बताया कि आंखों में जलन, धुंधलापन या दर्द जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और लापरवाही न बरतें। महेश त्रिपाठी, बांकेलाल, सुखी, रामजस, राजेश त्रिपाठी, बुधाई यादव, रवि त्रिपाठी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.