उन्नाव, फरवरी 1 -- सफीपुर। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर रविवार को विधायक बंबालाल दिवाकर के संयोजन में शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 145 लोगों ने आंखों की जांच कराई, जिनमें से 90 चिन्हित मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन के लिए बस से कानपुर के लिए रवाना किया गया। नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने दृष्टि विकार से पीड़ित 145 लोगों ने आंखों की जांच कराई। परीक्षण में 90 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। सभी को ऑपरेशन के लिए शंकरा हॉस्पिटल भेजा गया। अन्य को जरूरी दवाइयां व चश्में वितरित किए गए। शिविर में आशीष कनौजिया, राजू चौहान, दीपक विमल, संजय, पुष्पेंद्र आदि ने सहयोगी की भूमिका में रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...