नेत्र शिविर में 85 मरीजों को दिया परामर्श
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज। भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत संस्कार शाखा की ओर से टैगोर टाउन स्थित और कटघर स्थित वृद्धाश्रम में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर लीलावती आई क्लीनिक के डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. धर्मेन्द्र मिश्रा ने 85 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। गंभीर मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गयी। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष आरएस सिंह, शाखा अध्यक्षा सीमा जयसवाल, सचिव त्रिलोक चंद वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, अशोक वर्मा, राजकुमार सोनी, जितेंद्र, कल्पना, मधु, सुमन, कमलेश, ज्योति,श्यामजी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.