जौनपुर, फरवरी 9 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहियां परिसर में रविवार को हिंदी भाषी फाउंडेशन सेवा संकल्प ट्रस्ट के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नेत्र चिकित्सकों ने 840 मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। 667 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया। सौ से अधिक लोगों में मोतियाबिंद की पहचान होने पर उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। ट्रस्ट की ओर से सभी चिन्हित मरीजों का ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद सिंह बंटी ने कहा कि आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी सुरक्षा के लिए ट्रस्ट गांव-गांव शिविर लगाकर लोगों की दृष्टि बचाने के लिए संकल्पित है। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. वेंकटेश श्रीव...