हमीरपुर, फरवरी 24 -- कुरारा, संवाददाता। कुरारा ब्लॉक के ग्राम शंकरपुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा अनु मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष संध्या वर्मा द्वारा योगेन्द्र अनुरागी के आवास पर लगाया गया था। इसमें कुल 71 मरीजों की आँखों की जांच की गई। शिविर में मरीजों की आँखों का परीक्षण डॉ.सुरेश कुमार और नेत्र सर्जन डॉ.सीपी गुप्ता ने किया। चश्मे की जांच नेत्र परीक्षण अधिकारी रवि सचान ने की। इसके अतिरिक्त, एएनएम ने बीपी की जांच की, जबकि एलटी कुरारा ने ब्लड शुगर की जांच की। जांच किए गए 71 मरीजों में से 17 मोतियाबिंद के रोगी पाए गए, जबकि 5 मरीजों को नाखूना की समस्या थी। शेष मरीजों के चश्मे की जांच की गई। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.