हरदोई, नवम्बर 27 -- भरावन। समाजसेविका रानी रीता सिंह और आनंद महिपाल सिंह ने गुरुवार को भरावन के गढ़ी पर नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसमें 435 मरीजों ने पंजीकरण कराया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. तान्या बर्नवाल की टीम ने जांच के बाद 359 मोतियाबिंद मरीजों का चयन कर उन्हें ऑपरेशन के लिए सीतापुर नेत्र अस्पताल भेजा। नेत्र विशेषज्ञ टीम में हर्षित शुक्ला, रोहित श्रीवास्तव और शाहनवाज शामिल रहे। एडवोकेट अश्विनी मिश्रा, शैलेश मिश्रा, दिनेश पाल सिंह, खुशीराम मास्टर, रामकृष्ण तिवारी, मनोज सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, साहिल और रामस्वरूप सिंह राठौर मौजूद रहे। कुंवर आनंद सिंह अन्नू ने बताया कि शिविर में रोशनी जांच, चश्मा नंबर परीक्षण, मोतियाबिंद एवं काला मोतिया की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को 145 नंबर के चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.