बागपत, मार्च 5 -- बागपत। फैजपुर निनाना गांव में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। शार्प हॉस्पिटल दिल्ली के चिकित्सकों ने शिविर में आए 246 लोगों के नेत्रों की जांच की। 21 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश कश्यप, दिल्ली के डिप्टी मेयर हरि प्रकाश, बहादुर कश्यप, सतीश चौधरी, डॉ. राजीव बालियान, प्रधान प्रतिनिधि रोहित धनकड़ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...