आजमगढ़, अप्रैल 17 -- मेहनाजपुर। स्थानीय कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज के प्रांगड़ में गुरुवार को आरजे शंकरा हॉस्पिटल वाराणसी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 120 मरीजो को परामर्श देकर दवाएं दी गईं। इसमें 25 मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य बीमारियों के आपरेशन के लिए अस्पताल की एंबुलेंस द्वारा वाराणसी स्थित हॉस्पिटल ले जाया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डू ने किया। कार्यक्रम के आयोजक आनंद कुमार सिंह थे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह, मेहनाजपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, यदुवेंद्र सिंह, छबि सिंह, रामचंद्र कन्नौजिया, चंद्रपाल सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर में 120 मरीजों की जांच, 20 में मोतियाबिन्द यह भी पढ़ें- निःशुल्क जां...