नेत्र शिविर में सैंकड़ों मरीजों ने कराई जांच
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- बुढ़ाना। कस्बे के बड़ौत रोड पर करण सिंह स्मृति ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन पूर्व विधायक उमेश मलिक ने फीता काटकर किया। एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा से आई अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर में पांच मरीजों को आंखों के निशुल्क लैंस वाले मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, ब्रजपाल सिंह, रोहित सहरावत, डॉ सोनू कश्यप, मुकेश शर्मा, वीरेंद्र राणा, सुरेशपाल वर्मा, सुभाष राठी, स्वामी रविंद्र प्रताप, ओमपाल मलिक, संजीव पंवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चोरसुआ में नेत्र जांच शिविर, 400 लोगों का हुआ इलाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.