बुलंदशहर, मई 15 -- चांदपुर रोड नयागांव स्थित महाराणा प्रताप सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर में लॉयंस क्लब एलीट की ओर से शुक्रवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 80 से अधिक लोगों ने आखों की जांच कराई। जिसमें डॉक्टरों ने जांच कर आखों की दवाएं भी दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष एलएन डॉ. गौतम लाल, सचिव एलएन पंकज जैन, कोषाध्यक्ष एलएन शुभम गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष एलएन विकास गोयल, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुभव शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...