गंगापार, मार्च 21 -- 24 मार्च मंगलवार को स्थानीय श्री बड़े हनुमान मंदिर में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर चाकघाट व्यापार मंडल के तत्वावधान में लगेगा, जिसमें क्षेत्र एवं नगर के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। उक्त के संबंध में चाकघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता (छोटू भैया) ने जानकारी दी और साथ ही इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को परीक्षण के लिए आने की अपील भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...