नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्रोवर सम्मानित
रुडकी, मई 13 -- रुड़की। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी और प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर को समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए रोटरी क्लब द्वारा से सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित समारोह में पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, इनर व्हील की पूर्व अध्यक्ष कमलेश और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वंदना महाजन ने डॉ. ग्रोवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी हजारों लोगों के जीवन में रोशनी बिखेरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.