बागपत, जून 14 -- खेकड़ा। खेकड़ा स्थित एडीके जैन आई हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित ऑकुलोप्लास्टी सीएमई एवं वर्कशॉप में देश के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञों ने आंखों से जुड़ी जटिल समस्याओं और उनके आधुनिक उपचार पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने बताया कि नेत्र प्लास्टिक सर्जरी आंखों के आसपास होने वाली कई गंभीर समस्याओं के इलाज का प्रभावी और आधुनिक विकल्प बन चुकी है। कार्यशाला का शुभारंभ अस्पताल की सीईओ डॉ. रूमा गुप्ता ने किया। कार्यशाला में पहुंचे वरिष्ठ विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान में बताया कि ऑकुलोप्लास्टी नेत्र विज्ञान की एक विशेष शाखा है, जिसके माध्यम से आंखों के आसपास की संरचनाओं जैसे पलकों, आंसू नलिकाओं और आई सॉकेट से जुड़ी समस्याओं का उपचार किया जाता है। यह सर्जरी केवल चिकित्सीय ही नहीं बल्कि सौंदर्य सुधार के लिए भी उपयोगी साबित हो रही...