मुरादाबाद, मई 8 -- पंजाबी कोर कमेटी की ओर से शुक्रवार को श्री दुर्गा मंदिर बुद्ध बाज़ार पर नेत्र प्रशिक्षण ऑपरेशन व हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। उदघाटन मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर मंडलायुक्त ने मंदिर की समाज के प्रति उपयोगिता की व्याख्या की। उन्होंने मंदिर में सत्संगो के अतिरिक्त इस प्रकार के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की व पंजाबी कोर कमेटी प्रशंसा की। 312 लोगों ने प्रशिक्षण कराया, जिसमें 10 लोगों को चश्मों का निशुल्क वितरण कराने का निर्णय लिया गया। शिविर में नेत्र प्रशिक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, दंत प्रशिक्षण, ईसीजी, बीएमडी, डायटिशन जनरल चेकअप किए गए। कोर कमेटी के सदस्यों का संयोजक खैराती लाल मल्होत्रा द्वारा धन्यवाद दिया गया। शिविर में एशिया विवेकानंद हॉस्पिटल की ओर से रोहित ढल, डॉ़ हरजीत सिंह एवं अम...