भागलपुर, जून 13 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल एवं सुश्रुत आई फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर कोलकाता की ओर से शनिवार को देवी बाबू धर्मशाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों का नेत्र जांच डॉ अंतभ बन्धोपाध्याय एवं उनकी टीम ने किया। क्लब के पूर्व जिलापाल अनुपम सिंहानिया ने बताया कि शिविर में कुल 128 लोगों की आंखों की जांच की गई, इन लोगों में 30 मोतियाबिंद, सात ग्लूकोमा और शेष दृष्टि दोष के मरीज पाये गए। जिसमें तीन मरीजों का ऑपरेशन सोमवार को किया जायेगा। साथ ही शिविर में आंखों की नियमित देखभाल एवं व्यायाम की भी जानकारी दी गई। और उपस्थित सभी का रक्तचाप एवं मधुमेह की भी जांच की गई।मौके पर क्लब के प्रबंधक दिलीप कुमार, अविनाश कुमार, राकेश खेमका, वैभव बजाज, राजेश कुमार जैन, प्रशांत सुचंती...