मेरठ, मार्च 9 -- संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीतू, शबाहत ने उत्साहपूर्वक आरम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजालान और लक्ष्य गीत से हुआ। इस दौरान कॉलेज परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगा, जिसके अंतर्गत 170 छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की निशुल्क नेत्र जांच कराई गई। रुद्रा नेत्र चिकित्सा अस्पताल सरधना से आए डॉ. मनोज गिरी ने आंखों की देखभाल के लिए टिप्स भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...