धनबाद, जनवरी 26 -- कतरास, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच कतरासगढ़ शाखा के तत्वावधान में रविवार को राजस्थानी समाज भवन में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने किया। शिविर में कुल 111 लोगों की नेत्र जांच की गई। इनमें आठ मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। इनका ऑपरेशन एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल, चिरकुंडा में कराया जाएगा। मौके पर डॉ विश्वनाथ चौधरी, राजकुमार अग्रवाल मधु, जागो संस्था के चुन्ना यादव, सुरेश केडिया, महेंद्र चौधरी, राजेश केडिया, अशोक चौधरी, सुनील चौधरी, विमल जालान, विजय राजगढ़िया, सुभाष बंसल, अजय अग्रवाल, भोला शर्मा, विजय चौधरी, अटल बिहारी शर्मा, नीरज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष मणी शर्मा, सह सचिव कर्ण अग्रवाल, शिविर प्रभार...