जहानाबाद, फरवरी 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता प्रयत्न नारी शक्ति महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के द्वारा बुधवार को सदर प्रखंड के अमैन पंचायत के शाहपुर गांव में नि: शुल्क आंख जांच एवं चश्मा वितरण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष धर्मवीर पांडे एवं प्रयत्न समिति के अध्यक्ष नीतू कुमारी, महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गायत्री देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में 500 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रयत्न समिति के एफडीआई संतोष कुमार ने बताया कि 35 साल से ऊपर उम्र वाले सभी महिलाओ को आंख जांच करने के बाद चश्मा दिया गया। चश्मा मिलने के बाद महिलाओं में खुशी देखी गई। उसमे आंखों की ज्योति लौटने की आश दिखी है। मौके पर समिति के लेखपाल रुक्मिणी देवी, चंद्रकांत, भोला प्रसाद, निक्की, जुली, आरती एवं निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.