नेत्र जांच कर बुजुर्गो को दिया गया चश्मा
मुंगेर, जून 8 -- संग्रामपुर, एसं.। दीदारगंज पंचायत अंतर्गत कुमरसार धर्मशाला में सोमवार को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवी गौतम कुमार के सहयोग से बुनियादी संजीवनी सेवा तथा स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर सोशल वेलफेयर (सक्षम), समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना की ओर से आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच की गई तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। नेत्र परीक्षण के दौरान लोगों को आंखों की देखभाल एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के संबंध में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- नेत्र जांच कर बुजुर्गो को दिया गया चश्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.