सीवान, अप्रैल 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर अवस्थित अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र भगवानपुर हाट में सोमवार से 30 दिनों तक चलने वाले निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर के दूसरे दिन मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रबंधक प्रियदर्शनी ने बताया कि सक्षम समाज कल्याण विभाग बिहार एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है । जिसके सफल आयोजन हेतु व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार किया गया था। नेत्र जांच नेत्र विशेषज्ञ सचिन कुमार ने किया। इस अवसर पर निधि कुमारी, अतुल कुमार शुक्ल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...