नेत्र चिकित्सा सेवा से अधिकाधिक लोग लाभान्वित हों : राज्यपाल
रांची, मई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को लोक भवन, रांची में बिहार आई बैंक ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ट्रस्ट प्रभावी रूप से लोकहित में कार्य करते हुए राज्य में एक उत्कृष्ट एवं विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा संस्थान के रूप में अपनी पहचान स्थापित करे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने की दिशा में ठोस एवं परिणामकारी प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने बिहार आई बैंक का नाम परिवर्तित कर शीघ्र "झारखंड आई बैंक" किए जाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्रस्ट से संबंधित भूमि संबंधी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि आई बैंक ट्रस्ट ऐसा कार्य एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.