सीतापुर, मार्च 16 -- लहरपुर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला पटकी टोला स्थित डॉ. ओम प्रकाश शुक्ला की क्लीनिक पर आंख अस्पताल सीतापुर के सौजन्य से सोमवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 56 नेत्र रोगियों ने आंखों की जांच के लिए अपना पंजीकरण कराया। आंख अस्पताल सीतापुर की डॉ. तान्या के नेतृत्व में टीम ने नेत्र का परीक्षण किया। शिविर के आयोजक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया 24 नेत्र रोगियों को जांच के उपरांत मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित करआंख अस्पताल सीतापुर भेजा गया। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा उनकी आंख का ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर में डॉ. आकाश शुक्ला, डॉ. अटल शुक्ला, रामजी तिवारी, भुजबल तिवारी आदि लोग मौजद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.