कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेत्रहीन बुजुर्ग महिला को जच्चा बच्चा अस्पताल के डॉक्टरों और ग्रामीणों ने नया जीवन दिया। लंबे समय से बच्चेदानी में फुटबॉल के आकार का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। बेसहारा इस महिला की हालत में काफी सुधार भी है। महुआगांव की रहने वाली सुंदरा लंबे समय से बच्चेदानी के ट्यूमर से पीड़ित थीं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर और शरीर में खून की भारी कमी भी थी। नेत्रहीन व परिवार में कोई न होने में भी बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महुआगांव के ग्रामीणों ने उन्हें जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचाया। विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. पाविका लाल, डॉ. करिश्मा शर्मा ने तुरंत इलाज शुरू किया। जरूरी जांचों के बाद महिला की सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन के दौरान और बाद में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने न...