नेत्रहीन बालिकाओं के बीच फार्मासिस्टों ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट डे
रांची, सितम्बर 25 -- रांची। विश्व फार्मासिस्ट डे के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के नेतृत्व में रांची के बड़गाईं लेम तालाब स्थित बृजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फार्मासिस्टों ने विद्यालय की छात्राओं के साथ केक काटकर विश्व फार्मासिस्ट डे मनाया और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सेवा एवं मानवीय संवेदना का संदेश दिया। कार्यक्रम में बृजकिशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय की डायरेक्टर नीलू वर्मा, प्रधानाचार्य रितिक जैन, शिक्षिका रेनू सिंह, आरती देवी, अभिषेक तथा इंचार्ज सिमी तारा भोक्ता उपस्थित रहीं। वहीं, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अमित कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अफरोज अहमद, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, प्रदेश सचिव अक्षय कुमार, कमेश ठाकुर, मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.