कानपुर, दिसम्बर 3 -- कल्याणपुर। रावतपुर गांव निवासी बुजुर्ग रामानुज तिवारी व उनकी पत्नी दोनों नेत्रहीन हैं। रामानुज के मुताबिक, इलाके के राजू सिंह चंदेल ने उन्हें कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी रामप्यारी की कम दाम पर 100 वर्गगज जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। तय रकम लेने के बाद राजू ने उनके नेत्रहीन होने का फायदा उठाते हुए केवल 50 गज का बैनामा करा दिया जो नाप में मात्र 30 गज ही पाई गई। रावतपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई ने करने पर पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने न्यायालय की शरण ली। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...