धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रौशन करने वाले बच्चों के नेत्रहीन आवासीय विद्यालय पर संकट मंडरा रहा है। जगजीवन नगर के न्यू मुरली नगर में संचालित नेत्रहीन विद्यालय बंदी की कगार पर पहुंच गया है। फंड की कमी, छात्र संख्या में कमी, आधारभूत सुविधा में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। भवन की स्थिति खराब है। विद्यालय में बाथरूम व सेफ्टी टैंक खराब हो गए हैं। बारिश में स्थिति और बदतर हो जाती है। ऐसे में विद्यालय के बच्चों के समक्ष परेशानी है। वर्तमान में 15 नेत्रहीन विद्यार्थी में से नौ विद्यार्थी विद्यालय छोड़ने (पढ़ाई पूरी होने के कारण) की तैयारी में हैं। छह बच्चे ही शिक्षा ग्रहण करने की स्थिति में है। स्कूल में एक सरकारी प्रतिनियोजित शिक्षक व एक केयरटेकर सह शिक्षक कार्...