अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। 75 वर्षीय रत्न प्रकाश जैन की आंखों से दो नेत्रहीन दुनिया देख सकेंगे। उनके निधन पर देहदान कर्तव्य संस्था ने सफलतापूर्वक नेत्रदान कराया। संस्था अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़ा में संस्था द्वारा यह 128वां नेत्रदान है। जेएन मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग के रजत सक्सेना की मदद से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी हुई। नेत्रदानी के परिजनों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर अजय राणा, प्रो. सिमी जका उर रब, प्रो. जिया सिद्दीकी, डॉ. मुहम्मद शाकिब, डॉ. ललितेश, सूरज जैन, प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ, जागरुकता रथ रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...