कटिहार, अगस्त 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। 41 वां नेत्रदान पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांगजनों ने मंगलवार को किया। इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांगजनों एवं अन्य नागरिकों से संकल्प पत्र भराकर नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वासुदेव नायक, डॉक्टर अवधेश देव और जयप्रकाश बारिक ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान महान सामाजिक कार्य है। इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। नेत्रदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद के अंधकारमय जीवन में रोशनी ला सकते हैं और मानवता की सच्ची सेवा कर सकते हैं। नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डॉक्ट...