रांची, जुलाई 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब, कश्यप मेमोरियल आई बैंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक नेत्रदान जागरुकता दौड़ 'ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन' का ऐलान गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया। मीडियो से उन्होंने कहा कि 30 अगस्त की सुबह 7 बजे रांची में ब्लाइंडफोल्ड मैराथन का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन होंगे। बताया कि इनमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को कुछ समय के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर दृष्टिहीन लोगों के जीवन की वास्तविक चुनौतियों का अहसास कराया जाता है। डॉ भारती कश्यप और डॉ बीपी कश्यप ने नेत्रदान अभियान से अब तक 1089 लोगों के जीवन में खुशियो...