नेत्रदान के लिए रैली निकालकर किया लोगों को किया जागरूक
भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भागलपुर में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन 25 अगस्त से आठ सितंबर तक किया जा रहा है। रविवार को नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। रैली जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार से तिलकामांझी चौक तक निकाली गई। नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पम्मी राय ने बताया कि इस पखवाड़े का उद्देश्य आम लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मृत्यु के बाद नेत्रदान करने के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। सात सितंबर को नेत्रदान जागरूकता के संदेश को रचनात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर में नेत्रदान के प्रति जागरूकता को निकली जागरूकता रैली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.