नेत्रदान के लिए प्रेरित किया
चम्पावत, सितम्बर 2 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में नेत्रदान पखवाड़े के तहत जागरुकता कार्यक्रम हुए। इस दौरान चम्पावत जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल लोहाघाट व टनकपुर में लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के बाद किया गया नेत्रदान किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना है। -- यह भी पढ़ें- पलामू में नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.