नेत्रदान : मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में भर सकते हैं उजाला
पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय में सोमवार को दधीचि देहदान संगठन की ओर से अंगदान एवं नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जे.एन.अम्बष्ट एवं सचिव सुमनजी प्रकार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं चिकित्सक डॉ. ए.के. गुप्ता ने अधिवक्ताओं को नेत्रदान और अंगदान के महत्व की जानकारी देते हुए मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि देश में लाखों लोग कॉर्निया संबंधी समस्याओं के कारण दृष्टिबाधित जीवन जीने को मजबूर हैं। इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनकी आंखों की रोशनी नेत्र प्रत्यारोपण के माध्यम से वापस लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.