मैनपुरी, मार्च 15 -- नगर के मैनपुरी रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नेशनल पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि प्रबंधक नकुल सक्सेना ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना विकसित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनएसएस न केवल आपसी भाईचारा और एकता सिखाता है, बल्कि युवाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षित समाज के निर्माण में अपना हरसंभव योगदान दें। शिविर के दौरान ...