रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ की चुनाव सरगर्मी उफान पर है। चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ दिग्गजों का जमावड़ा शुरु हो गया है। एक दिन पूर्व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने आजसू समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा किया। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का आगमन 17 फरवरी को होने जा रहा है। वे मंगलवार को अरगड्डा में संध्या 4:00 बजे, चैनगड्डा में शाम 5:30 बजे और दिगवार में रात्रि 7:00 बजे सभा करेंगे। इसके माध्यम से वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के पक्ष में आमलोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। उनके आगमन से कार्यकर्ता और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आने वाले समय में भाजपा के अन्य दिग्गजों का रामगढ़ आगमन की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.