सीतापुर, सितम्बर 23 -- सीतापुर, संवाददाता। सपा नेता एवं विधान परिषद सदस्य मोहम्मद जासमीर अंसारी को उप्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जासमीर अंसारी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना जनपद और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से सदन में युवाओं, किसानों और मजदूरों के मुद्दों को और मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में अल्लन खान, विधानसभा अध्यक्ष रमेश शुक्ला, मंशादीन यादव, फुरकान खां, सुनील यादव और सीताराम यादव सहित तमाम पदाधिकारी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विधान परिषद में नेता विरोधी दल के लिए जासमीन अंसारी नामित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...